शिमला।– हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली उपनगर में सैकड़ों लोगों ने मिलकर मस्जिद का घेराव कर दिया. यह सभी लोग यहां अवैध निर्माण को तुड़वाने की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे. इलाके के लोगों ने एकजुट होकर पहले संजौली बाजार में विरोध मार्च किया. इसके बाद सभी मस्जिद के बाहर इकट्ठे हो गए. कई देर तक मस्जिद के बाहर प्रदर्शन चलता रहा. दरअसल, अवैध निर्माण तुड़वाने के मामले ने इसलिए तूल पकड़ा, क्योंकि शुक्रवार शाम मल्याणा में हिंदू और मुसलमान समुदाय के कुछ लोगों के बीच लड़ाई हुई. आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति ने स्थानीय दुकानदार यशपाल सिंह को मारा और उसके सिर पर 14 टांके लगे. स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी पर अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा के तहत मामला चलना चाहिए. संजौली और इसके आसपास के इलाके के लोग यहां की बदलती डेमोग्राफी को लेकर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं. मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर लोगों को शांत करवाया. प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और नगर निगम शिमला के कमिश्नर भूपेंद्र अत्री पहुंचे.-
— नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि यहां सिर्फ एक ही मंजिल बनाने की अनुमति दी गई थी. अन्य तीन मंजिलों को अवैध रूप से बनाया गया है. अवैध निर्माण का केस कोर्ट में भी चल रहा है. पहले इस मामले में एक ही व्यक्ति पार्टी था, लेकिन अब वक्फ बोर्ड को इस मामले में पार्टी बनाया गया है. इस जमीन का मलिकाना हक वक्फ बोर्ड के पास ही है. भूपेंद्र अत्री ने कहा कि मामला शनिवार को सुना जाना है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. भूपेंद्र अत्री ने कहा कि जब से मामला कोर्ट में है, तब से यहां कोई नया निर्माण नहीं हुआ है.
— एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि वह यहां किसी भी और सामाजिक तत्व को नहीं पनपने देंगे और कानून पूरी तत्परता के साथ अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि मारपीट के मामले में अटेंप्ट टू मर्डर की धारा के तहत ही मामला दर्ज किया जाएगा. इस पूरे मामले की जांच भी एएसपी रतन नेगी करेंगे. इसी तरह शिमला की उपायुक्त अनुपम कश्यप ने भी लोगों की परेशानी सुनी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी