हिमाचल में 1 जून को होगा चुनाव, कांग्रेस के 6 बागी विधयाक की सीटों पर उसी दिन मतदान
शिमला।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 जून को होगी।
इसके साथ ही देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल की खाली घोषित की जा चुकी 6 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान कर दिया। इनमें धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, गगरेट , सुजानपुर, बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा सीट शामिल है।
यह छह सीटें कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य ठहराने जाने के बाद खाली हुई हैं। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग करने के बाद विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था। इनमें से धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, गगरेट से चैतन्य शर्मा, बड़सर से आईडी लखनपाल और कुटलैहड़ से कांग्रेस के देवेंद्र कुमार भुट्टो विधायक थे।
लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 7 मई को जारी होगी। सात मई से 14 मई तक नॉमिनेशन भरे जाएंगे। 15 मई को इनकी जांच होगी। 17 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

More Stories
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता
सोशल मीडिया तथा समाचारों की विश्वसनीयता पत्रकारिता की चुनौती : : प्रताप समयाल
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।