शिमला।आइजीएमसी में अधिकारी के डराने पर सुरक्षा कर्मचारी को अस्पताल ।में भर्ती करीना पड़ा। सुरक्षा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सुरक्षा अधिकारी के कमरे में पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा अधिकारी ने महिला कर्मी के साथ जोर से बात कर ली। इसके कारण महिला कर्मी डर गई और कमरे में ही रोने लगी। इसे देख कर उनके साथ आए अन्य सुरक्षा कर्मचारी महिला कर्मी को अस्पताल के आपातकालीन में लेकर गए। आपातकालीन से डाक्टरों ने महिला को मनोचिकित्सीय विभाग में जाने के लिए कहा। मनोचिकित्सीय विभाग में चैकअप करवाने के बाद महिला कर्मी को अस्पताल के विभाग में भर्ती किया गया है। इस मामले के बाद सुरक्षा अधिकारी ने महिला कर्मी से माफी मांगी है। साथ ही कि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
माकपा के नेता विजेंद्र मेहरा ने बताया कि सुरक्षा कर्मचारी अपनी समस्या लेकर अधिकारी के पास गए थे, लेकिन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मचारी के साथ जोर से बोला तो महिला कर्मचारी डर गई। उन्हें अस्पताल के मनो चिकित्सीय विभाग में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने इस सभी मामले के लिए माफी मांगी है।

More Stories
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग