शिमला।राजधानी शिमला के मॉलरोड पर रिपोर्टिंग रूम के सामने एक ब्यक्ति की हत्या हुई है। आरोपो वारदात के बाद फरार हो गया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
रविवार की मध्य रात्रि समय करीब 2:00 बजे रेस्टोरेंट दी मॉल शिमला जो की रिपोर्टिंग रुम के एकदम सामने है में मनीष पुत्र सोहन सिंह गांव कोठी डा०खा०मालत तह० कुपवी उम्र 21 साल जो रेस्टोरेंट में काम करता था के ऊपर रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मनीष बुरी तरह से घायल हो गया जो अपनी जान बचाने के लिए दौड़े-दौड़े पुलिस सहायता कक्ष की तरफ आया तथा जिस गंडासे से उसके ऊपर प्रहार हुआ था उसको भी अपने हाथ में लाया। मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंड़ासे से पुलिस सहायता कक्ष के ऑफिसर रूम के दरवाजे का शीशा तोड़ा। पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकाल कर देखा तो यह घायल व्यक्ति(मनीष) पुलिस सहायता कक्ष के सामने सड़क पर खड़ा था जो देखते ही देखते सड़क पर गिर पड़ा जिसको पुलिस ने तुरंत कंबल डालकर उठाया तथा पुलिस सहायता कक्ष की गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया । आईजीएमसी में मनीष की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष सदर तथा अधिकारी मौका पर पहुंचकर कार्यवाही अमल में ला रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

More Stories
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस