करसोग। उपमंडल करसोग में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों पर शान से तिरंगा फरहाया। इसी कड़ी में महिला मंडल अल्याड़ की महिलाओं एवं छोटे बच्चों ने गाँव में एक जगह इक्कठे होकर तिरंगा फहराया। महिलाओं ने करसोगवासियों के साथ-साथ देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन किया।
इस मौके पर महिला मंडल अल्याड की प्रधान शांता देवी,प्रेमी देवी, सुभद्रा देवी, किरण लता, बबली देवी, दासी देवी, विनती देवी,शकुंतला देवी,तारावती, निशा देवी छोटे बच्चों में सपना,तमीक्षा,दीपिका,सोनाली सलोनी, दीक्षा एवं निशांत मौजूद रहे।
करसोग के अल्याड़ में महिलाओं ने फहराया तिरंगा


More Stories
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद
शिमला विश्वविद्यालय के नवागंतुक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण:
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र