शिमला पुलिस लाईन में आपस मे भिड़े पुलिस जवान, एक का टूटा पांव चढ़ा प्लास्टर
शिमला। राजधानी शिमला के कैथू स्थित पुलिस लाइन में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के जवान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार एएसआई रैंक के एक अधिकारी की कुछ जवानों के साथ हाथापाई हुई। इस बीच पुलिस लाइन में तैनात कुक सुनील कुमार का पांव फ्रैक्चर हो गया है। उसे काफी गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। रात को घायल कुक को उपचार के लिए आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग ले गई। घायल कुक का पांव फ्रैक्चर हो गया था। इसमें प्लास्टर चढ़ाया गया है। जवान को मंगलवार दोपहर बाद छुट्टी दी गई। इसके अलावा अन्य जवानों को भी मैडिकल के लिए आईजीएमसी लाया गया। बालूगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार डीएसपी स्तर के एक अधिकारी को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार दोपहर के समय डीएसपी स्तर के अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। इसकी जांच के बाद वह अपनी पूरी रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। इस मामले में मारपीट करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आईजीएमसी में सीएमओ डॉ महेश ने बताया कि उनके पास पुलिस लाइन में पुलिस द्वारा आपस मे मारपीट करने का मामला आया है एमएलसी काट दी गयी है ।घायल सुनील को प्लास्टर लगा दिया है और अन्य टेस्ट किए जा रहे है।
More Stories
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं
चेवन गांव में जल स्रोतों पर अवैध कब्जे और जलशक्ति विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप