शिमला।जिले में सड़क हादसे थम नही रहे है ।आये दिन सड़क हादसों में मासूम।लोगो की जान जा रही है। ताजा मामले में सुन्नी के कढारघाट में आज सुबह एक पिकअप के खाई में गिर जाने से इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।। सभी घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है।
प्राप्त जानाकरी के अनुसार, सुन्नी को किंगल को जोड़ने वाले लिंक रोड़ पर यह हादसा आज सुबह सात बजे हुआ है।। पिकअप में चालक सहित 12 लोग कढारघाट में मंडी की ओर जा रहे थे। कढारघाट से कुछ ही दूरी पर पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है और तीनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिय जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पिकअप में मजदूर काम पर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।। हादसे के कारणों का पता नही लगा है।बताया जा रहा है कि सुबह मौसम खराब था शायद खराब मौसम में गाड़ी स्किट कर खाई में गिरी होगी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी