शिमला।आईजीएमसी में कोरोना से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है lमहिला की आयु 60 वर्ष बताई जा रही है lमहिला शनिवार को अस्पताल में अपने इलाज के लिए आई थीl महिला को जुखाम बुखार की शिकायत थीl डॉक्टर ने कोरोना की आशंका पर इनका टेस्ट कराया lजिसमें यह कोरोना संक्रमित पाई गई इसके बाद इन्हें कोरोना के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में शिफ्ट कर दिया था lवहां पर इनका इलाज चल रहा था l शनिवार से लेकर लगातार 5 दिनों तक यह कोरोना से लड़ती रही ,लेकिन वीरवार को महिला ने दम तोड़ दियाl डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया l उनकी हालत को देखते हुए दो दिन पहले ही इन्हें icu में शिफ्ट किया था लेकिन वहां भी यह रिकवर नहीं हो पाईl
इसकी पुष्टि उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने की है। महिला कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। लेकिन गंभीर स्थिति में होने के चलते दोपहर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की दोनों वैक्सीन के अलावा बूस्टर डोज भी लगी थी।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद