शिमला। शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब शान ए बहाल सरी देवठी द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडियम सेरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। 10 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 47 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच मेहता ब्रदर्स झीना और संजू 11 चिखर के बीच खेला गया जिसमें संजू 11 चिखर ने फाइनल मैच जीत कर इस ट्राफी पर कब्जा किया। समापन समारोह में सिस्को संस्था के अध्यक्ष एवं जवाहर बाल मंच के प्रदेशाध्यक्ष महेश सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
महेश सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन के दौरान आयोजकों के इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। सभी खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल गतिविधियां होना बहुत आवश्यक है ताकि हमारा युवा वर्ग नशे की चपेट से दूर रह सके।
महेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु भी युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सुक्खू धर्मशाला में भी भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने गए थे साथ ही शिमला के मालरोड में भी लोगों के साथ बैठकर मैच देखा। इससे सीएम का खेल के प्रति प्रेम साफ झलकता है


More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक