शिमला। जिले में सड़क हद हम नहीं रहे हैं आए दिन सड़क हादसों में जहां मासूम लोगों की जान जा रही है कोई आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ताजा मामले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी के समीप मंगलवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस व ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए तुरंत आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस व ट्राला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बस का फ्रंट शीशा व एक तरफ का हिस्स पूरी तरह टूट गया है। जबकि ट्राले का भी एक किनारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एचआरटीसी बस सैमी डिलक्स एचपी-63 रिकांगपिओ से शिमला की तरफ आ रही थी। जबकि ट्राला एनएल 01-7650 ठियोग की तरफ जा रहा था। कुफरी के समीप नेशनल हाइवे पर दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कोई और वाहन वहां से नहीं गुजर रहे थे। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एचआरटीसी की तकनीकी टीम भी माैके पर पहुंची है। टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कुफरी में एचआरटीसी बस और ट्राले में टक्कर, तीन घायल


More Stories
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नरेश चौहान को भाजपा ने सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश