, शिमला। डेंटल कॉलेज शिमला द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। यह 12 से 18 अगस्त तक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिसमें नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, लोगो डिज़ाइन व निबंध लेखन शामिल है। इन सभी प्रतियोगिताओं में कॉलेज के 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में बीडीएस छात्र, प्रशिक्षु छात्र और एमडीएस के छात्र शामिल हुए।
नारा लेखन प्रतियोगिता में डॉ गौशिनी ने जीत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर डॉ गौरी व डॉ रुचि रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर अंशिता रहीं। लोगो डिजाइनिंग में पहले स्थान पर हिमानी, दूसरे स्थान पर वंशिका और पनिक्षा रहीं। जबकि तीसरे स्थान पर दिवयांशा रहीं। इसी तरह पोस्टर मेकिंग में डॉ नीतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर अंजलि और तीसरे स्थान पर रौनक व अनंदिनी रहे। वहीं निबंध लेखन में स्वास्तिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर ख्याति व रिया कपूर, तीसरे स्थान पर गुंजन रहीं। डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य आशु गुप्ता ने सभी विजेता और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा