शिमला।राजधानी के कृष्णा नगर वार्ड में एक पहाड़ के खिसकने से आठ से 10 भवनों के दबने की आशंका है lइसके नीचे शहर का स्लॉटरहाउस भी चलता था यह पूरी तरह से मलबे में गायब हो गया है lऐसी आशंका है कि स्लॉटर हाउस में काम करने वाले कई मजदूर इसके साथ ही दबे हो सकते हैंl इस मामले की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन से लेकर सभी अधिकारी मौके की तरफ रवाना हो रहे हैंl उम्मीद है कि आने वाले 2 से 4 घंटे में यहां पर भी लोगों को निकालने का काम शुरू हो जाएगा लेकिन शहर में हुए इस दूसरे बड़े हादसे में भी लोगों के बचे हुए होने की उम्मीद कम ही जताई जा रही हैl नगर निगम के वास्तुकार महबूब शेख ने माना कि कृष्णा नगर में आठ से 10 भवनों के गिरने की आशंका है lइसके नीचे चल रहा स्लाटर हाउस भी पूरी तरह से गायब हो गया है l
शिमला के कृष्ण नगर में बारिश का कर फिर से बरपा है l ताश के पत्तो की तरह गिर गई बिल्डिंगे

More Stories
आईजीएमसी में सेवा के बाद अब पंचायत चुनाव मैदान में बस्तीराम शर्मा, युवाओं के रोजगार और गांव विकास को बनाया मुद्दा
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य समापन
भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब