शिमला।हाल ही में हुई जेबीटी बैच वाइज भर्ती में b.Ed को नियुक्ति देने के मामले के खिलाफ़ हिमाचल जेबीटी/डीएलडी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है और नियुक्ति को रिव्यू करने की सरकार से मांग की है। जेबीटी प्रशिक्षु ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर जेबीटी को इग्नोर करके सरकार बीएड डिग्री धारकों को नियुक्ति देगी तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
इसी कड़ी में रविवार को जेबीटी प्रशिक्षु बेरोजगार संघ ने शिमला में एक रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया संघ ने लिफ्ट पर इकट्ठे होकर पहले एक ओर जाने का निर्णय किया था लेकिन बाद में लोअर बाजार से रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीटीओ पर पहुंचे जहां उन्हें नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया उन्हें सुख को सरकार के खिलाफ भी जमकर प्रदर्शन किया वहीं शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए और अपना फैसला वापस लेने की मांग की
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित ने कहा है कि पिछले 2 वर्ष से 60 हज़ार से अधिक बेरोजगार जेबीटी और डीएलडी कमीशन के माध्यम से एडवर्टाइज की गई भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रही है दूसरी तरफ सरकार बैच वाइज जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को पात्र बनाकर जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ अन्याय कर रही है और कोर्ट का हवाला देकर बेरोजगार युवाओं को गुमराह किया जा रहा है जबकि कोर्ट की तरफ से इस तरह का कोई आदेश नहीं है। सरकार इन भर्तियों को रिव्यू करे और अयोग्य लोगों को बाहर किया जाए।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India