शिमला:-जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के कुमारसैन में एक युवक का शव गली सड़ी हालात में झाड़ियों में मिला है। युवक 13 दिन से लापता था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन में तेरह दिन से लापता दिलीप कुमार की तलाश खत्म उस वक़्त खत्म हो गई जब तेरह दिन बाद शव मिल गया। कुमारसैन के भराड़ा गांव से 02 जून से लापता हुए दिलीप कुमार का शव गली सड़ी अवस्था में बरामद हुआ है। थाना कुमारसैन में इसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। थाना पुलिस व स्थानीय लोग लगातार तलाश कर रहे थे। तेरह दिन बाद दिलीप कुमार की गली सड़ी लाश गांव के साथ पानी के स्टोर टैंक के बाहर मिली है।
कुमारसैन के भराड़ा गांव से दिनांक 2 जून को दिलीप कुमार नाम का व्यक्ति शाम के वक्त से लापता हो गया था और इस बारे में थाना कुमारसैन में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसकी तलाश थाना पुलिस तथा उनके साथ स्थानीय गांव के लोग भी तलाश करने में लगे हुए थी
स्थानीय पुलिस मौका पर पहुंच कर कार्यवाही कर रही है।


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित