शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। सीमांत चौकी में तैनात जवान जब गश्त पर थे तो उन्होंने नाले में पड़ी हुई बोरी को देखा। सूचना मिलते ही डीएसपी सलूणी रमाकांत की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भांदल का थरोली निवासी मनोहर लाल (21) पुत्र रामू अधवार (पहाड़ी पर बनाया गया घर) भित से मंगलवार को दूसरे घर के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान बीच में मनोहर लाल रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। मनोहर के परिजनों ने अपने स्तर पर युवक को तलाशने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन कहीं पर भी उसका कोई अतापता नहीं चला।
आखिरकार युवक के परिजनों ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से पर्दा उठाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
More Stories
आर्मी अटैचमेंट कैंप में इटरनल यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास
विश्व वास्तुकला दिवस पर हिमाचल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित शिमला, मंडी और सुंदरनगर में वास्तुकला के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार निर्माण का दिया संदेश
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय