शिमला राजधानी शिमला के उपमंडल रोडू में आज सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई और सवारियों की जान भी बच गई प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नं एचपी 10बी, 6851 तांगणू से चडगांव रोहडू की तरफ़ आ रही थी।लगभग 7.45वजे जब बस बरशील कैंची के पास पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।
ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक कृष्ण दास ने सुझ बुझ से बस को पहाड़ी से टकरा दी और निचे खाई में गिरने से बचाया। बस में सवार सभी यात्री सूरक्षित है। जिन्हें हल्की चोटे आई है। उन्हें सिविल अस्पताल संदासू में लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस मौका पर जा कर कार्यवाही कर रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी