शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर संजौली चौथी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है 20 साल के युवक गौरव शुक्रवार सुबह पेट में दर्द के चलते आईजीएमसी ले जाया गया जहाँ चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के चलाैंठी में एक 19 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत हाे गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर मौत के क्या कारण रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चलौंठी में रहने वाले गौरव कुमार नाम के युवक को सुबह पेट में दर्द शुरू हुआ। इस दौरान परिजन उसे आईजीएमसी अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के क्या कारण रहे हैं, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल परिजनों के बयान भी पुलिस दर्ज कर रही है। इस तरह से अचानक युवक की मौत होने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
चलोंठी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद