शिमला:.हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच हुए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कोरोना बंदिशें लगाने का फैसला लिया है.मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 11 से 22 अगस्त तक स्कूलों को विद्यार्थियों के बंद रखने का फैसला लिया है. हालांकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे.हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें हिमाचल में अब बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है.रिपोर्ट न होने की स्थिति में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी. वहीं राज्य में अब 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही बसों को चलाने का फैसला लिया गया है.
More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद