शिमला ।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महासू मंदिर हनोल में शीश नवाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महासू देवता हनोल दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश के लोगो की सुख शांति, समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महासू देवता हनोल उत्तराखंड ही नही बल्कि हिमाचल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में आस्था का प्रतीक है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, बेटी आस्था अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या