सुंदरनगर। : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के बलग गांव में 28 वर्षीय युवक अपने घर की टंकी में पानी भर रहा था जिस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बायला पंचायत के बलग निवासी लक्की पुत्र नील चंद सोमवार शाम के समय अपने घर की पेयजल टंकी में पानी भर रहा था इसी दौरान घर के छत से कुछ दूरी पर बिजली की तारें थी जिनकी चपेट में युवक आ गया और उसे करंट लग गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सुंदरनगर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को देर रात को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। युवक को करंट कैसे लगा, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और जल्द ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त