
शिमला।कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए 34 वार्ड में से 7 वार्डो पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रत्यासियों के पहली सूची के नामों की घोषणा स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की है। कांग्रेस ने टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल, छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान, पटयोग वार्ड से दीपक रोहाल, बेनमोर से शीनम कटारिया न्यू शिमला से कुसुमलता, लोअर बाजार से उमंग बंगा, और भट्टाकुफ्फर से नरेंद्र ठाकुर निट्टू को टिकट दिया है।
स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बचे हुए 27 वार्डों की सूची कल शाम तक सीएम के साथ चर्चा के बाद जारी होगी। चौहान ने बताया कि निगम के 34 वार्डो के लिए 107 लोगों ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले पांच सालों से भाजपा शासन रहा है। इस दौरान शहर को पानी जैसी कई अन्य गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ा है। कांग्रेस जल्द ही दस गारंटियों के साथ अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी