शिमला।- शिमला में मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर एक पुरानी इमारत में आज सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई । आग की चपेट में पूरी तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर राख़ हो गई । सूचना मिलते ही दमकल विभाग के 45 फायर फाइटर की टीम ने लगभग अढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया । गनीमत है कि इस पुरानी बिल्डिंग में कोई रिहाईश नहीं थी जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । वही पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है ।
– माल रोड स्थित फायर स्टेशन के सब फायर ऑफिसर गोपालदास ने बताया कि सुबह लगभग 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली की मुख्यमंत्री आवास के निकट एक पुरानी बिल्डिंग में आग लगी है जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंचा । उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की 45 फायर फाइटर की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब अढाई घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया और साथ लगती बिल्डिंग को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया । उन्होंने बताया कि
मकान में कोई नहीं था और किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है । जबकि लगभग 10 लाख की सम्पत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया है और पास लगती दो अन्य पुरानी बिल्डिंगों को बचा लिया गया है । उन्होंने बताया कि आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है इस बिल्डिंग में कोई रिहायश नहीं थी।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी