शिमला। प्रदेश में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं पुलिस आए दिन लोगों को जागरूक रहने की सलाह देते आई है बावजूद इसके लोग लालच में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं चंबा के एक व्यक्ति को लॉटरी निकलने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है
जानकारी के अनुसार
चंबा के रहने वाले एक व्यक्ति ने जालसाजों के जाल में फंसकर करीब 72 लाख रुपए गंवा दिए। इस मामले में साइबर थाना शिमला में केस दर्ज हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसे 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज और कॉल आया। जालसाजों ने उससे कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए उसे कुछ पैसे उनके अकाउंट में डालने होंगे। शिकायतकर्ता ने लगभग 200 से ज्यादा बार आरोपियों के खाते में खुद बैंक जाकर और गूगल पे के माध्यम से पैसे जमा करवाए। करीब 72 लाख रुपए शिकायतकर्ता आरोपियों के खाते में डाल चुका था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में FIR नंबर 7/22 IPC की धारा 420 और 66डी ऑफ IT एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस एएसपी भूपेंद्र नेगी ने मामले।की पुस्टि करते हुए कहा कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है।
More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान