रामपुर के ननखड़ी के टिककर गाँव में एक व्यक्ति के खेत में फ़टे गुब्बारे में पाकिस्तान नोट मिले। पुलिस ने इस नोट को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम को ग्राम पंचायत नीरथ के उप प्रधान प्रेम चौहान ने पुलिस थाना ननखड़ी को फोन से सूचना दी टिक्करी गांव के साथ खेत में गुब्बारो के साथ खेत मे पाकिस्तानी नोट मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखरी से टीम रवाना हो गए। मौके पर पहुचे तो ओम प्रकाश ने बताया की जब अपनी माता के साथ दिन का खाना खाने खेत में बैठे तो यह एक छोटा फट्टा हुआ गुब्बारा करंसी नोट 10/- रुपए के देखा, जिसकी सूचना इसने उप-प्रधान ग्राम पंचायत नीरथ को दी थी इसे यह मालूम न है कि यह गुब्बारा किसने व कब इसके खेत मे रखा होगा। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामले मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि टक्कर गांव में खेत में पाकिस्तानी नोट मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है


More Stories
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नरेश चौहान को भाजपा ने सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश