शिमला। राजधानी के भट्टाकुफर में नेपाली मूल के व्यक्ति की लाश पार्किंग के पास मिली है। पुलिस के मुताबिक, लाश पर चेहरे से लेकर शरीर पर मारपीट के निशान है। साथ ही गुप्तांग के नजदीक किसी तेजधार हार से वार किया गया है। बबलू खड़का पुत्र राम बहादुर नेपाल निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसका बड़ा भाई बिट्टू छकड़ैल भट्टाकुफर मे करि याणा की दुकान करता था। इसकी चार बेटियां है। वीरवार को वे अपने भाई के साथ सुबह 10 बजे संजौली गया। शाम को साढ़े चार बजे कमरे में पहुंचे। पूरे परिवार ने खाना खाया ओर सो गया। सिर्फ बिट्टू यानि मृतक ने खाना नहीं खाया। वे करीब 11.00 बजे रात पेशाब करने के लिए उठा तो देखा कि इनके कमरे का मुख्य दरवाजा खुला था। इसने अपने भाई के कमरे का दरवाजा खोल कर चैक किया तो इसका भाई बिट्टू अपने कमरे में नहीं था। भाई के फोन पर कई बार फोन किया, उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। इसके बाद वे सौ गया। सुबह पता चला कि उसके भाई की लाश भट्टाकुफर पार्किग से आगे पड़ी है। इसने तुरंत मौके पर पंहुचा तो देखा कि इसके भाई कि लाश रास्ते में पड़ी थी। इसकी मुंह, आंख, चेहरे पर चोटे लगे है। गुप्ताआंग के पास किसी तेजधार हथियार से चोट पंहुचाई है। उसने आशंका जताई है कि किसी ने इसके भाई की हत्याकर लाश को रास्ते में फेंक दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भट्टाकुफर में एक ब्यक्ति की हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

More Stories
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस