एक्टिव हुई वीरांगना , एक्टिवा पर सवार होकर रोकेगी क्राइम अगेंस्ट वूमेन

शिमला। पहाड़ सी मजबूत हिमाचल की महिला पुलिस अब और भी सशक्त हुई है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ महिला पुलिस के पास एक नया हथियार आया है। ये हथियार दो पहियों वाला है।
वीरांगना ऑन व्हील्स नामक मुहिम से क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ लड़ाई अब और भी कारगर होगी। यदि देवभूमि की किसी बेटी, बहन या मां के खिलाफ कोई बुरी नजर उठाएगा तो शिकायत मिलते ही महिला  पुलिस की वीरांगनाएं तुरंत मौके पर पहुंच कर असामाजिक तत्वों की खबर लेंगी।
 गुरूवार को जिला  पुलिस की वीरांगनाओं को 20  होंडी एक्टिवा दी गई। एसपी मोहित चावला ने स्कूटी पर सवार वीरांगनाओं का निरीक्षण किया।और उन्हें थानों में ड्यूटी निभाने के लिए रवाना कर दिया।
 जिले  में हर थाने में महिला हैल्प डैस्क की स्थापना की गई है। यहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की समस्याओं को सुलझाया जाता है। अब इन्हीं हैल्प डेस्क में 20  एक्टिवा क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ एक्टिव रोल निभाएंगी।
जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक़वाटर कमल वर्मा ने बताया कि  यदि किसी महिला के खिलाफ कोई अपराध होता है तो उसकी सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंचना जरूरी है। हिमाचल पुलिस की महिला कांस्टेबल इनका संचालन करेंगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें अकसर देखने में आती हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों की शिकायत होने पर महिला पुलिस की ये एक्टिवा टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर मनचलों को सबक सिखाएंगी।
गोरतलब है  कि हिमाचल पुलिस में महिला कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य पुलिस में महिलाओं की अहमियत बढ़ी है।

About Author