शिमला।सर्दियां शुरू होते ही जिले में आगजनी के मामले शुरू हो गए हैं ताजा मामले में उपमंडल रोहड़ू की चड़ गांव में गुरुवार देर रात आगजनी का मामला सामने आया है आगजनी में एक भवन के तीन कमरे व एक गौशाला जल गई है जिसमें एक गाय और बछड़ा भी जल गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार
गुरुवार रात समय करीब 11.30वजे थाना चडगांव में सूचना मिली है कि यशपाल सिंह पुत्र ज्ञान चंद गांव सूंधा के 3कमरे के मकान एवं गऊशाला में आग जनी की घटना हुई है। जिसमें एक गाय तथा बछड़ा जला है। यह आग जनी बिजली के शोट शर्किट से होना बताया जा रहा है।इस आग जनी में 10लाख नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि इस आगजनी में एक मंजिल का तीन कमरों वाला मकान, गऊशाला में रखी एक जर्सी गाय, एक बच्छी, सुखा घास व राशन, रोजमर्रा की वस्तुएं, कृषि उपकरण (स्प्रे मशीन आदि) जलकर राख होने पाये गये है। इस आगजनी से करीब 10 लाख रुपये का नुक्सान होना पाया गया है। आग पर स्थानीय व्यक्ति व अग्निशमन की सहायता से काबू पाया गया है। यह आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण मकान में रखे सुखे घास में आग लगने के कारण लगनी बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है


More Stories
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला