शिमला ग्रामीण के धामी में स्थित टिक्कर घाटी में एक दर्दनाक हादसा जिसमें एक युवती की मौके पर मौत हो गई। कार नंबर चपी 11ए-6902 में 3 लोग सवार थे। यह कार धामी से सुन्नी की ओर जा रही थी।
धामी से 3 किलोमीटर आगे टिक्कर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।गाड़ी करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें युवती बबीता 26 साल की मौके पर मौत हो गई। बबीता का भाई पवन और 5 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई इंद्र सिंह की अध्यक्षता में 8 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल धामी ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र धामी में डॉक्टर शगुन ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रेफर किया।
यह गाड़ी प्लाटा की है और जिस युवती की मृत्यु हुई वह रियोग /पटुखर में विवाहित थी। उसका भाई उसको घर छोड़ने जा रहा था।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी