शिमला।आज गुरु नानक देव जी के गुरपर्व पर नोफल संस्था ने आज गुरु नानक का घर आईजीएमसी शिमला में हवन यज्ञ करवा कर कैंसर अस्पताल आईजीएमसी शिमला में रोज़ाना दूध की सेवा शुरू की है । इसके साथ विकलांग और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें तथा राशन वितरीत किया । एक महिला जिनका बेटा काफी समय से नशा मुक्ति केंद्र में है महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं जिसके चलते फीस देने में असमर्थ है ,संस्था द्वारा आज उनकी चैक के माध्यम से सहायता की गई । गुरुपर्व के उपल्क्ष पर आज के कार्यक्रम की मुख्याथिति HAS अधिकारी ज्योति राणा खास तौर पर उपस्थित रही । इस मौके संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ,नीलम ,अभिषेक , रीटा कौर ,मीनू , रोज़ी,लकी ,अविनाश ,रीना , अंकिता और गुरु नानक का घर आईजीएमसी कैंसर अस्पताल शिमला में रह रहे लोग उपस्थित रहे ।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी