शिमला ।भाजपा आज पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. अभियान में बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व भी लोगों से रिवाज़ बदलने की अपील कर रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला के लोअर बाजार में जनसंपर्क अभियान में भाग लिया और लोगों से प्रत्याशी संजय सूद को वोट करने की अपील की. ,,,नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज 68 विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क अभियान चलाया हैं. कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है. जयराम ठाकुर ने केंद्र के कामों को जमीन पर उतारा है जिसके बाद जनता ने दोबारा अपना आशीर्वाद देने का मन बनाया है. नड्डा ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर हमला बोलते हुए कहा कि लिखने वाले ने पढ़ा नहीं और जिसने पढ़ा उसने लिखा नहीं. उसमे न विजन न वजन न दिशा है. लोग कांग्रेस के मेनिफेस्टो को गंभीरता से नहीं ले रहें हैं. बीजेपी बारीकीयों पर अध्ययन कर मेनिफेस्टो तैयार करती है.


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त