शिमला।माकपा ने भाजपा और कांग्रेस पर कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कसुम्पटी से माकपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप तंवर ने शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कर्मचारियों की पेंशन खत्म करने का फैसला सामाजिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कर्मचारी अपने जीवन का कीमती समय जनता की सेवा में लगा देते हैं।
रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सामाजिक सुरक्षा की जरूरत होती है। उस समय सरकार उनकी सेवा के बदले उन्हें बेसहारा छोड़ देती है। यह कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है।
विधायक को पेंशन तो कर्मचारियों काे क्यों नहीं ?
माकपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप तंवर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक विधायक या सांसद शपथ लेने के तुरंत बाद पेंशन का हकदार हो सकता है तो 40 साल की नौकरी करने के बाद एक कर्मचारी क्यों नहीं हो सकता। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें सामाजिक दायित्व से पीछे हट रही है।
सार्वजनिक क्षेत्रों को धीरे-धीरे खत्म करके निजीकरण के रास्ते पर तेजी से जा रही है। उन्होंने कर्मचारी संगठनों से आहवान किया कि वे मिलकर अपनी लड़ाई लड़ें।

More Stories
रामपुर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर कर्मचारी की मौत
इस साल 20 अक्टूबर को ही मनेगी दीपावली — हिन्दू पौराणिक शास्त्रों के अनुसार उत्तम तिथि घोषित
अग्निशमन सेवा विभाग ने दिवाली को लेकर जारी की एडवाइजरी