,
शिमला। हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला में अपना नामांकन भरा है. काफी तादाद में समर्थकों के साथ ऑकलैंड टनल से लक्कड़ बाजार होते हुए अनिरुद्ध सिंह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । अनिरुद्ध सिंह दो बार चुनाव जीत चुके हैं और अब तीसरी बार फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
वीओ,,,इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज तीसरी बार अपने परिवार के लोगों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे हैं । 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा ओर कसुम्पटी परिवार के लोग फिर से विधानसभा भेजेगे।उन्होंने कहा कि 5 सालो में क्षेत्र का विकास करने का पूरा प्रयास किया गया है ओर आने वाले समय मे क्षेत्र में सड़कों की हालत सुधारने ओर मल्याणा डिग्री कालेज खोलने के साथ ही युवाओ को रोजगार दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रिवाज बदलने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में इस बार जरूर रिवाज बदलेगा पहले जहां कांग्रेस बीजेपी 40 या42 सीटों से जीत दर्ज करते थे लेकिन इस बार कांग्रेस 55 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है वही भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के कसुम्पटी से उम्मीदवार उतारे जाने के सवाल पर कहा कि मंत्री मुख्यमंत्री बनने के लिए जीतना जरूरी होता है चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते है। उन्होंने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी के तहत मर्ज एरिया में कोई विकास कार्य नही करवा पाए है और सिर्फ स्मार्ट सिटी के तहत शहर में ही काम किए गए लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी क्षेत्रों का सम्मान विकास कार्य किए जाएंगे।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल