शिमला। जिला शिमला के ठियोग उपमंडल के मतियाना बढ़ागांव सड़क पर गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि इस हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। यह कार हादसा मतियाना बढ़ागांव सडक़ पर बनाड़ाघाटी के पास देर शाम को हुआ। बताया जा रहा है कि सिलेरियो कार नंबर एचपी 09 सी 7444 में सवार दो लोग कंदरू के जगचौकी से मतियाना की तरफ आ रहे थे कि अचानक बनाडाघाटी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार हादसे में वीरेंद्र शर्मा निवासी जगचौकी की मौके पर ही मौत हो गई और दीप राम निवासी पलगेड जगचौकी घायल हुआ है। ठियोग पुलिस इस हादसे को लेकर मामला दर्ज करने के बाद के कारणों की छानबीन कर रही है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पैराफिट न होने के चलते यह हादसा हुआ है। मतियाना.बढ़ागांव सडक़ पर लोगों ने कई बार लोकनिर्माण विभाग से पैराफिट लगाने की मांग की है, लेकिन सरकार और प्रशासन की लापरवाही के चलते इस सडक़ पर कई बार हादसे हो चुके है और कई लोग जान गंवा चुके है।
मतियाना में गाड़ी गिरी 1 की मौत

More Stories
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं
चेवन गांव में जल स्रोतों पर अवैध कब्जे और जलशक्ति विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप