आम आदमी पार्टी ने आज शिमला में पार्टी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति भी बनाई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की आज शिमला में विधानसभा चुनावों के मधेनजर अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने पार्टी की मीटिंग ली जिसमे शिमला के सभी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरजीत ठाकुर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब पुरजोर मेहनत करने के निर्देश दिए और कहा की हिमाचल में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही जनता को इंसाफ दिला सकती है और भाजपा कांग्रेस सिर्फ बदले बदली का खेल चला रही है और एक दूसरे के नेताओं को खरीदा जा रहा है। गौरव शर्मा ने कहा की शिमला के सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए भरपूर मेहनत कर रहें है और आगमी विधानसभा चुनावों में शिमला में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही अवल आएगी ऐसा हम पार्टी को विश्वास दिलाते हैं। बैठक में सभी वार्डों के अध्यक्ष, संघठन मंत्री और नेता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी ने शिमला में पार्टी के अध्यक्ष का किया गर्मजोशी से स्वागत, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बनाई रणनीति: गौरव शर्मा

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं