शिमला: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में शुक्रवार को आउटसोर्स मामलों पर बनी कैबिनेट की उप समिति की बैठक हुई. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश सरकार के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में उप समिति ने अधिकारियों को आउट सोर्स पर रफ प्रिंटआउट तैयार करने के लिए कहा है. आउटसोर्स के मसले को लेकर 27 सितंबर को अगली बैठक होगी. इसके बाद 28 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में आउटसोर्स के एजेंडा को लाया जाएगा.
हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने बैठक के बारे में प्रदेश सरकार आउटसोर्स के मसले को लेकर कैबिनेट की उप समिति तैयार की गई है. समिति की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द आउटसोर्स के मसले को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाए. उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को इस मामले को लेकर बैठक की जाएगी. 28 सितंबर को होने वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक में आउटसोर्स एजेंडा लाया जाएगा.


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी