शिमला: हिंदी दिवस के मौके पर देश-प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में भी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने कहा कि हिंदी भाषा की महत्ता बनाए रखने के लिए हर साल हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है. आज दुनिया भर के 180 देशों में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं. हिंदी दिवस के विशेष मौके पर आज से विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक काम हिंदी भाषा में किए जाएंगे.
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार से के साथ एमओयू साइन करेगा. इस एमओयू में विश्वविद्यालय हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मदद करेगा. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 अंतरराष्ट्रीय भी साइन करने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है.


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी