शिमला। आइजीएमसी में रात भर सफाई अभियान चला। वहीं दिन में अस्पताल के बाहर दुकाने लगाने के लिए तहबाजारियों के लिए येलो लाइन लगा दी है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर से ही राज्य स्तरीय अस्पताल नजर आए। इसके लिए गेट के बाहर बैठे तहबाजारी बेतरतीब न लगे, अस्पताल के अंदर पूरी सफाई हो, लोग यदि बैंच की बजाय नीचे भी बैठते हैं तो गंदगी न लगे। इन सभी पर काम करना प्रशासनिक अधिकारी राहुल गुप्ता काम शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात को अस्पताल में देर रात तक सफाई अभियान चला। इसके बाद सड़क पर तहबाजारी को बिठाने के लिए नगर निगम बुधवार को स्थान चिनि्हत करर यैलो लाईन लगा दी है, इसी जगह पर तहबाजारियों को बैठना होगा। अस्पताल के गेट के बाहर व आसपास की जगह पर तहबाजारी मनमर्जी कर बैठ रहे थे, इससे यहां पर जाम लगा रहा है। अस्पताल आने जाने वाले लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था। ऐसे में बुधवार को नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल सी के गेट के साथ बैठ रहे तहबाजारियों को उठाया । उन्हें शौचालयों के टैरिस पर बैठने के लिए जगह दी । यहा पर येला लाइन लगाई है, इसके भीतर ही लोगों को बैठना होगा। यहां पर 19 तहबाजारियों को बैठने की अनुमति व स्थान दिया है। प्रशासन ने साफ किया है यदि अस्पताल गेट के बाहर व आसपास यदि कोई भी तहबाजारी बैठा पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरक्षा के साथ लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करें सुरक्षा कर्मी
बुधवार को दोपहर के समय अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों को नैतिकता की क्लास लगाई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि कैसे आम लोगों व मरीजों के साथ व्यवहार किया जाना है। अस्पताल में दूर दराज से आने वाले मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास ध्यान रखा जाए इसके लिए निर्देश दिए


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी