शिमला। राजधानी शिमला में आज वन विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसियेशन के अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने वन रक्षकों के परिवार के लिए विशेष पॉलिसी का प्रावधान किया है। वन विभाग में सेवाओं के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को विशेष तौर पर विभाग में नौकरी देने और करुणामुलक नीति में बदलाव करने पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग का मिनिस्टीरियल स्टाफ कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। संघ ने बीते दिनों दिए गए वन सेवाओं में उत्कृष्ट अवार्ड को लेकर सवाल उठाए थे और मांग की थी कि वनों को बचाते जान गंवाने वाले कर्मचारीयों के परिवार को नौकरी दी जाएं जिस पर सरकार ने वनों की आग बुझाते समय दो कर्मचारियों के परिवार को नौकरी दी है।
प्रदेश वन विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को माना है जिसका वे आभार व्यक्त करते हैं। नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिजनों को करुणामुल आधार पर नौकरी के लिए लंबा इतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने आर एंड पी रूल में संशोधन कर तुरंत नौकरी देने का स्पेशल प्रावधान किया है।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल