मंडी। मौसम विभाग शिमला द्वारा मंडी जिला में बारिश को लेकर दी गई येलो अलर्ट की चेतावनी सही साबित हुई है। देर रात से हो रही तेज बारिश के कारण जिला में भारी नुकसान होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। ताजा मामले उपमंडल गोहर के पंचायत काशन के जडोंन गांव मे देर रात एक पहाड़ी धसने से एक ही परिवार के 7 लोगों के दबने में दबने की खबर सामने आई है। काशन पंचायत के बर्तमान प्रधान खेम सिंह के पक्के मकान पर घर के पीछे से पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आने से सभी लोग दब गए हैं।
जानकारी के अनुसार खेम सिंह के दो मंजिला मकान में परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे लेकीन देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप धारण कर परिवार के 7 लोगों को घर सहित अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण काशन क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है। ग्रामीणों द्वारा खेम सिंह के परिवार को बचाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे है। लेकीन हैरानी की बात है कि रेस्क्यू टीम अभी तक मौक़े पर पहुंच नही पाई है। वही उपमंडल में दर्जनों जगह भारी लैंडस्लाइड होने से कई सड़के बंद गई है। गोहर प्रशासन भी सड़क मार्ग बाधित होने से लैंडस्लाइड में फंस गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन सड़कों को खोलने में लगी हुई है।
वही, एसडीएम गोहर रमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुँचने में दिक्कतें आ रही है. टीम सुबह 4 बजे से ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है लेकिन सड़क मार्ग बंद होने के कारण घटना स्थल पर अभी पहुंच पाना मुश्किल है। लेकिन मलबे में दबे लोगों को बचाने का हर प्रयास किया जाएगा।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी