शिमला। जिले में बरसात के दिनों में भी आगजनी की घटना थम नही रही है।आये दिन आग लगने की घटना सामने आ रही है जिसमे लाखो का नुकसान हो रहा है। ताजा मामले में बुधवार देर रात कोटखाई के कलबोग में सोसाइटी के गोदाम में आग भीषण आग लग जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात
पुलिस को सूचना मिली कि समय करीब 11वजे रात को कोटखाई तहसील के कलबोग में सोसाइटी के गोदाम में आग लगी है। जिसमें सोसाइटी में रखा सामान जल कर राख हो गया है। और होलटी कल्चर तथा ऐग्रिकल्चर का दफ्तर इस भवन में था।वह भी जल कर राख हो गया है।
आग लगने के कारण का बिजली शार्ट शर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां मोके पर पहुंची और स्थानीय लोगो के साथ आग बुझाने लगे। लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग फैलती गयी और पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया।।गौरतलब है कि बीते दिनों कलबोग में ही सरकारी स्कूल के भवन में आग लग जाने का मामला सामने आया था जिसमे भवन पूरी तरह जल गया था।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी