,देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम जयराम ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि।
शिमला।,,,देश आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की चौथी पुण्यतिथि मना रहा है. उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेश में जगह-जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल से विशेष नाता था. अटल सबके प्रिय नेता थे. प्रधानमंत्री रहते हुए हिमाचल से उनका स्नेह रहा. सदन में विरोधी भी उनको सुनते थे. कवि के रूप में भी वे काफ़ी लोकप्रिय थे पोखरण में परमाणु विस्फोट व कारगिल युद्ध में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी जिसमें पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया गया. आज देश उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है.


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल