शिमला:- ओपीएस की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर व अंदर विरोध हो रहा है. विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव के तहत चर्चा मांगी. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 167 के तहत चर्चा की इज़ाज़त नही दी. जिसको लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. दोनों तरफ़ से खूब नारेबाज़ी हुई. नाराज़ विपक्ष ने बेल में आकर नारेबाज़ी की. इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशंकाल शुरू कर दिया.
एक तरफ़ प्रशंकाल चलता रहा दूसरी तरफ़ नारेबाज़ी होती रही.थोड़ी देर बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया. विपक्ष ने कहा की सदन में OPS के मुद्दे पर चर्चा नही दी. कांग्रेस सरकार तीन माह बाद दस दिन के अंदर OPS बहाल करेगी. हम केन्द्र से पैसा नही मांगेंगे बल्कि हिमाचल के साधनों से पेंशन दी जायेगी


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला