शिमला:- प्रदेश में लगातार हो रही मानसून की भारी बरसात अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है।



आय दिन भू स्खलन के मामले सामने आ रहे है ।ताजा मामले में भारी बारिश के कारण छौहारा क्षेत्र के सड़क पर भारी चट्टाने आने का सिलसिला जारी है. लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह 8 बजे चिड़गांव रोहल सड़क पर पंचायत घर के समीप लैंडस्लाइड हो गया. सड़क पर पहाड़ी से चट्टानें आने से रोहल- जाब्बल- मगियारी व गांवसारी से संपर्क टूट गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है. लेकिन इस लैंड स्लाइड की चपेट में एक जीप, एक ट्रैक्टर आ गया. जबकि एक मकान क़ो भी नुकसान पहुँचा है. सड़क खोलने में अभी वक़्त लग सकता है.

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी