शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने उन्हें मण्डी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सुकेती खड्ड का प्राथमिकता के आधार पर तटीकरण करने का आग्रह किया, जिससे हवाई अड्डे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के कार्य में तेजी लाने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में जल जीवन मिशन की प्रगति से भी अवगत करवाया।
केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती एवं आवासीय आयुक्त कार्यालय एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट की


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प