शिमला। जिला शिमला के उपमंडल चौपाल के नेरुआ में दो ब्यक्तियों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम थाना नेरूवा की ग्राम पंचायत मानू भाविया के मानोल्टुवा (भूट कैंची वह मानू गांव के बीच) समय करीब 5:00 बजे दो व्यक्तिया की बिजली के क्रंट लगने से मौतहो गई है । मृतक की पहचान अमन शर्मा पुत्र लायक राम गांव सिडास डाकघर ज्ञां तहसील नेरूवा जिला शिमला उर्म करीब 24 वर्ष, विधुत विभाग में आउट सोर्स कर्मचारी तैनात था । दूसरा ब्यक्ति अमर सिंह पुत्र राय सिंह गांव व डाकघर ज्ञां तहसील नेरूवा जिला शिमला उर्म करीब 47 वर्ष अभी तक की जानकारी अनुसार यह हादसा बिजली के खंबे को बदलते समय पेश आया है, जब बिजली के खंबे को कुछ लोगों द्वारा गड्डे में डाल रहें थे, तो खंबा उन लोगों के नियंत्रण से बाहर हो गया और सामने से गुजर रही एलटी लाइन के उपर गिर गया जिस कारण दोनों व्यक्ति की मौत हो गई । दोनों व्यक्ति को सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया । मृतक के परिजन विधुत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए हैं । पुलिस मामले में जांच कर रही है। डीएसपी कमल वर्मा ने मामले में पुस्टि की है
चौपाल में करंट लगने से 2 की मौत


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी