शिमला प्रदेश के तीन मैडीकल कॉलेज में 3 नए प्रिंसिपल लगाए गए हैं। इन तीनों प्रिंसिपल को लेकर स्वास्थ्य सचिव सुभाशिष पांडा ने अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें डॉ. सुरेंद्र सिंह को मैडीकल कॉलेज नाहन, डॉ. सीता ठाकुर को आई.जी.एम.सी. शिमला, अजय सूद को मैडीकल कॉलेज चंबा में प्रिंसिपल लगाया गया है। इनमें सुरेंद्र सिंह पहले आई.जी.एम.सी. में प्रिंसिपल का कार्यभार संभाल रहे थे। अब इन्हें नाहन कॉलेज में प्रिंसिपल लगाया गया है। आई.जी.एम.सी. में सीता ठाकुर को प्रिंसिपल का कार्यभार संभालना होगा। इन सभी प्रिंसिपल को अपनी अपनी जगह पर 15 दिनों के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. रमेश भारती को निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान (डी.एम.ई.) का ओ.एस.डी. लगाया गया है।
प्रदेश सरकार ने बदले तीन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सीता ठाकुर आईजीएमसी के नए प्रिंसिपल


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला