शिमला।हिमाचल पथ परिवहन कंडक्टर यूनियन ने वेतन विसंगतियों के खिलाफ अब क्रमिक हड़ताल शुरू कर दी है। यह क्रमिक हड़ताल आगामी 12 दिन तक चलेगी।
ओल्ड बस स्टैंड में प्रदेशभर से आए कंडक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं।
इससे पहले बीते मंगलवार काे शिमला में कंडक्टर यूनियन ने बैठक कर इस हड़ताल को करने का निर्णय लिया था। कंडक्टर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे छठे वेतन आयोग में क्लास थ्री के सभी कर्मचारियों को 10300+3200 का वेतनमान देने की बात की गई थी। लेकिन, अभी तक कुछ नहीं हुआ। ऐसे में कंडक्टर यूनियन के सदस्य आगामी 12 दिन तक ओल्ड बस स्टैंड में इसी तरह से क्रमिक हड़ताल पर बैठे रहेंगे। उनका कहना है कि हिमाचल परिवहन के कर्मचारियों के साथ धोखा हाे रहा है। इसलिए नए वेतनमान लागू कराने और वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
क्लास थ्री के कर्मचारियों को अच्छा वेतन दे रहे हैं
कंडक्टर यूनियन का आरोप है कि सरकार की ओर से सभी क्लास थ्री के कर्मचारियों को 10300+3200 वेतनमान दिया जा रहा है। जबकि, HRTC कर्मचारियों का वेतन 5910+1900 फिक्स किया गया है। हिमाचल परिवहन कंडक्टर यूनियन का आरोप है कि वर्ष 2012 से परिवहन निगम में अधिकारियों द्वारा क्लास थ्री के कर्मचारियों का वेतन 5910+2400 मनमाने तरीके से फिक्स कर दिया था।
जबकि अब इसे फिर से घटाकर 5910+1900 कर दिया है। वेतनमान बढ़ाने की जगह घटा दिया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतनमान मिल रहा है। यूनियन का कहना है कि हिमाचल में सिर्फ कंडक्टर ही ऐसी कैटेगरी है, जिन्हें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
More Stories
मंत्रिमंडल की बैठक में, वाइल्ड लाइफ विंग को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की मंजूरी, अनुबंध खत्म अब दो साल के लिए ट्रेनी के तौर पर होंगी तैनाती
संजौली मस्जिद पर चलेगा हथोड़ा नगर निगम कोर्ट ने पूरी मस्जिद गिराने के दिए आदेश
बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल द्वारा उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रमों और विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से रोजगार अवसरों को बढ़ावा