शिमला।शहर के टूटीकंडी स्कूल से एक स्कूली छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। स्कूल की टीचर ललिता शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि हाई स्कूल टूटीकंडी
में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा बिना कोई इंफॉर्मेशन दिए, स्कूल से कहीं चली गई। बीते बुधवार को लापता छात्रा की हर संभावित जगह पर तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। शिकायत में कहा गया कि दोपहर बाद से करीब 3.15 बजे वह बिना बताए कहीं गई, इसके बाद लौट कर वापस अपनी क्लास में नहीं आई। लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। ऐसे में अब वीरवार को इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। थाना बालूगंज में मुकदमा नंबर 169/22, IPC की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बालूगंज थाना के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर भूपेंद्र सिंह ने लड़की की तलाश के लिए एक जांच टीम गठित कर दी है। ऐसे में संभावित स्थानों के अलावा जिला भर के पुलिस स्टेशनों में भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस का दावा है कि लड़की को जल्द से जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
शहर से नाबालिक छात्रा लापता,जांच में जुटी पुलिस


More Stories
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नरेश चौहान को भाजपा ने सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश