शिमला:हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ
ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। से संघ ने सरकार को चुनोती दी है कि अगर वह उनकी मांग नही मानते तो आने वाले दिनों में आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
इसी आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश पदाधिकारी की अहम बैठक मंगलवार को संघ कार्यलय काली बाड़ी शिमला में हुई ।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष यूसुफ खान ने विद्युत बिजली बोर्ड प्रबंधक पर आरोप लगाया कि वह तकनीकी कर्मचारियों की समस्यायों को जानबूझ कर लटका रहा है व जो माँगे मानी हुई है उनको जल्द लागू करें ।
अगर विद्युत बोर्ड प्रबंधक मांगों को लागू नहीं करता है तो कल से समस्त तकनीकी कर्मचारी काले बिल्ले लगा कर 7 दिनों तक काम करेगा और 2 अग्रस्त को प्रदेश पदाधिकारी विद्युत मुख्यालय शिमला मैं कार्मिक भूख हड़ताल पर बैठगा ।
प्रदेश अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया है कि वह भी 21 जनवरी 2019 में की गई घोषणा को लागू करवाया जाए जिसके लिये सर्विस कमेटी की बैठक करने के आदेश दें क्योंकि इस में प्रदेश सरकार की ओर से वित्त सचिव का होना अनिवार्य होता है उनको भी निर्देश दें कि वह भी बैठक में सहयोग करें। यूसुफ खान ने कहा कि मॉनसून सत्र ने सरकार विधुत कर्मिर्यो के खिलाफ एक बिल पास करने जा रही है। अगर इस बिल को पास किया गया तो देश भर में विधुत कर्मी आंदोलन करेंगे।
More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त