शिमला: जिला शिमला चाैपाल तहसील के नेरवा में एक व्यक्ति की अपने घर की छत से गिरने के चलते माैत हाे गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब पांच बजे नेरवा के डियांडली गांव में एक व्यक्ति अपने घर की छत पर किसी काम से गया था, इस दाैरान उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह अपने दाे मंजिला मकान से नीचे गिर गया। परिवार के लाेगाें ने जैसे ही उसे देखा वे उसे तुरंत नेरवा अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम ताेड़ दिया। अस्पताल में डाॅक्टराें ने उसे ब्राॅड डेड घाेषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश तंगडाईक (46) पुत्र संताेष तंगडाईक गांव डियांडली पीओ और तहसील नेरवा के ताैर पर हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि व्यक्ति के छत से गिरने के कारण क्या रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
डीएसपी चाैपाल राजकुमार का कहना है कि एक व्यक्ति के माैत गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस के जवान माैके पर गए। यहां पता लगा कि उक्त व्यक्ति की अपने घर की छत से गिरने के चलते माैत हुई है। फिर भी पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव पाेस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल में रखा है। इसके बाद इसे परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवाराें काे फाैरी राहत के ताैर पर 10 हजार रुपए दिए गए हैं।

More Stories
सिर्फ रिज नहीं, पूरे शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बिलासपुर की वृद्ध दम्पति की मौत, बेटे सहित दो घायल
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित